
डीडीसी ने किया सरैयाहाट में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
सरैयाहाट, प्रतिनिधि। डीडीसी ने किया सरैयाहाट में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण, दिए कई निर्देश डीडीसी ने किया सरैयाहाट में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण,
सरैयाहाट, प्रतिनिधि। दुमका डीडीसी अनिकेत सचान गुरुवार को सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू आर के उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने केमेस्ट्री व फिजिक्स के लाइब्रेरी को देखा। विद्यालय परिसर में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में एक कल्याण छात्रावास को देखा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विरेन्द्र कुमार ने उक्त छात्रावास भवन की मरम्मति व जीर्णोद्धार करने का प्रस्ताव रखा। वहीं विद्यालय परिसर में बोटनीकल गार्डेन और विद्यालय में साफ-सफाई व व्यवस्था को देख कहा कि ऐसा विद्यालय बहुत कम देखने को मिलता है। इसके पूर्व वे सलैया गांव जाकर एक पहाड़िया सधिया देवी का प्रधानमंत्री जनमन आवास को देखा।
जिसका कार्य चल रहा था। उसके बाद कर्णपुरा गांव के बाबुपुर गांव में पहाड़िया समुदाय के साथ बैठक किया। जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को एसएचजी ग्रुप से जुड़ने पर बल दिया। दलहन की खेती करने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने गांव के आसपास एक दुध संग्रह केंद्र व विद्यालय में एक शिक्षक और देने का अपना प्रस्ताव रखा। कहा कि विद्यालय में मात्र एक शिक्षक है। जिससे बच्चों की पढ़ाई ढंग से नहीं हो पाती है। उसके बाद बीआरसी भवन का निरीक्षण किया। जहां निर्देश दिया कि विद्यालय के समय विद्यालय के शिक्षकों को नहीं बुलाया जाए। वहीं बनियारा गांव स्थित मेधा दुध संग्रह केंद्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कलेक्शन सेंटर बढ़ाने का निर्देश दिया। मौके पर अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानू, बीपीओ कन्हैयालाल झा इत्यादि मौजूद थे। फोटो-11दुमका-212,213, कैप्सन-प्लस टू में विद्यालय एवं बनियारा में मेधा दुध संग्रह केंद्र का निरीक्षण करते डीडीसी --- डीडीसी ने जिला परिषद डाक बंगला का किया निरीक्षण हंसडीहा, प्रतिनिधि। जिला परिषद हंसडीहा डाक बंगला परिसर में बनाए गए बहुउद्देशीय भवन का नीलामी के लिए लगातार दूसरी बार निकाले गए डाक में किसी के द्वारा दिलचस्पी नहीं लिए जाने पर गुरुवार को डीडीसी अनिकेत सचान ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी से स्थानीय लोगों ने भवन का मासिक किराया काफी अधिक होने की बात कही। स्थानीय लोगों ने डीडीसी को बताया कि हंसडीहा ग्रामीण क्षेत्र है, फिर भी इस बहुउद्देशीय भवन का किराया करीब पचास हजार रुपए महीने रखा गया है। जो ग्रामीण क्षेत्र के लिहाज से काफी अधिक है। सुरक्षित राशि जो सात लाख के करीब है वो भी काफी अधिक है। इसलिए इस भवन का किराया कम से कम रखा जाए या फिर जिले से विभिन्न कार्यक्रमों के लिए इसकी कम से कम राशि में विभागीय स्तर से बुकिंग हो और रखरखाव का जिम्मा स्थानीय स्तर पर दिया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हंसडीहा ग्रामीण क्षेत्र है, यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है। ऐसे में किराया ज्यादा रहने की वजह से जिला परिषद के बहुउद्देशीय भवन का लाभ स्थानीय लोग नहीं उठा पा रहे हैं। इसलिए जनहित को देखते हुए इस भवन को सिर्फ रखरखाव के खर्च पर स्थानीय लोगों को कार्यक्रम के लिए दिया जाना चाहिए। डीडीसी अनिकेत सचान ने बताया कि दो बार नीलामी के लिए डाक निकाला गया था, लेकिन किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब विभाग पुराने भवन को मिलाकर एकसाथ पुनः नीलामी करने पर विचार कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




