
संशोधित:हंसडीहा में दिनदहाड़े झपट्टा मारकर अपराधियों ने व्यवसायी के हाथ से 3.80 लाख छीने
-विशाल इंटरप्राइजेज के मालिक राजेश भगत ने एसबीआई से निकले थे 4.50 लाख रुपए-विशाल इंटरप्राइजेज के मालिक राजेश भगत ने एसबीआई से निकले थे 4.50 लाख रुपए
- व्यवसायी के पिता से उचक्कों ने छीन लिया रुपए से भरा थैला हंसडीहा (दुमका), प्रतिनिधि हंसडीहा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने व्यवसायी से 3.80 लाख रुपए की छिनतई कर ली। घटना शनिवार को हुई। छिनतई के बाद सभी अपराधी भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार विशाल इंटरप्राइजेज के मालिक राजेश भगत ने बताया कि हंसडीहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा से 4.50 लाख रुपए की निकासी कर वे अपनी दुकान पहुंचे थे। दुकान पर उन्होंने पहले से निकाले गए 70 हजार रुपए अलग कर शेष 3 लाख 80 हजार रुपए अपने पिता नंदलाल भगत को दे दिए।
नंदलाल रकम को लेकर घर जा रहे थे कि रास्ते में अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर रुपये से भरे बैग को छीन लिया और फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी मौके से निकल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने वाहनों की जांच की। -- फोटो-3दुमका-202, कैप्सन-हंसडीहा में दिनदहाड़े लूट की घटना कीजांच में जुटी पुलिस

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




