डांस दीवाने नृत्य महोत्सव के तीसरे सीजन का आयोजन 20 सितंबर को
दुमका में 20 सितंबर को मीतराज क्रिएटिव डांस एक्टिंग स्कूल द्वारा 'डांस दीवाने' नृत्य महोत्सव 2026 का तीसरा सीजन आयोजित किया जाएगा। संस्थान ने पहले दो सफल सीजन 2024 और 2025 में आयोजित किए। इस बार नए आकर्षण के रूप में राइजिंग कोरियोग्राफर्स कॉम्पिटिशन होगा, जहां बच्चे अपनी खुद की कोरियोग्राफी प्रस्तुत करेंगे।

दुमका, प्रतिनिधि। स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच देने के उद्देश्य से मीतराज क्रिएटिव डांस एक्टिंग स्कूल की ओर से डांस दीवाने नृत्य महोत्सव 2026 के तीसरे सीजन का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 20 सितंबर को कन्वेंशन सेंटर दुमका में होगा। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के निदेशक मृत्युंजय मिश्रा ने आयोजन की रूपरेखा साझा की। संस्थान ने 2024 में पहला और 2025 में दूसरा सीजन सफलतापूर्वक आयोजित किया था। अब तीसरा सीजन और भी भव्य होगा। इस बार राइजिंग कोरियोग्राफर्स कॉम्पिटिशन नया आकर्षण होगा, जहां बच्चे अपनी खुद की कोरियोग्राफी से खिताब जीत सकेंगे।
मंच पर मां काली, हॉरर डांस, गणपति वंदना, बॉलीवुड, कंटेंपरेरी और क्लासिकल डांस की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम की एंकरिंग और पूरा मैनेजमेंट भी बच्चे ही संभालेंगे, ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित हो।


