साइबर अपराध की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, एक साइबर अपराधी गिरफ्तार
-मसलिया थाना क्षेत्र के खूंटों जोड़ी के बाराटोल डंगाल में पांच-छह साइबर अपराधी थे जमा, सूचना पर पुलिस ने मारा छापा साइबर अपराध की सूचना पर पुलिस ने मा

मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के खूंटों जोड़ी के बाराटोल डंगाल से मसलिया थाना पुलिस ने एक साइबर अपराधी को पकड़ कर सोमवार को धारा 318(4), 319 (2), 336 (3), 340 (2) बीएनएस एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि रविवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे गुप्त सूचना मिली कि खूंटों जोड़ी बाराटोल डांगल में पांच से छह की संख्या में युवक साइबर अपराध कर रहे है। पुलिस अधीक्षक दुमका के आदेश पर छापामारी दल का गठन कर उक्त जगह में छापामारी की गई। इस दौरान खूंटों जोड़ी गांव के मनताज अंसारी (26) को गिरफ्तार किया गया।
वहीं बाकी साइबर अपराधी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी मनताज अंसारी के निशानदेही पर दो मोबाइल जब्त किया गया। जब्त मोबाइल के छानबीन में पता चला कि मोबाइल में कई तरह के आपत्ति जनक ऐप, गेम, कस्टमर केयर एप्लीकेशन फाइल, स्क्रीन शॉर्ट मिला है। जिससे स्पष्ट होता है कि इनके द्वारा लोगों के मोबाइल का क्लोनिंग किया गया है। मोबाइल के फॉन्ट कैमरा को कागज चिपका कर ढक दिया गया है। जिससे क्राइम करते समय वीडियो कॉल में चेहरा दिखाई नहीं पड़े। इसके अलावा यह भी पता चला कि साइबर अपराधी अपने गिरोह के सदस्यों के साथ गूगल ऐड लगाकर कस्टमर केयर सपोर्ट के नाम पर फर्जी सिम नंबर डाल देते है। इस बीच लोगों द्वारा कस्टमर केयर में फोन करने पर कस्टमर केयर सपोर्ट फाइल अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है। लोग जैसे इस ऐप को इंस्टॉल करते है। वैसे ही मोबाइल का सारा कंट्रोल आर डी पी टेक्नोलॉजी के माध्यम से सिस्टम में लेते है। उनके अकाउंट के सारे पैसे को फर्जी अकाउंट में या ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट में डाल लेते है। इस प्रकार लोगों को कई प्रकार के प्रलोभन का झांसा देकर कस्टमर को लुभाकर साइबर फोर्ड करते है। इस छापामारी टीम में थाना प्रभारी राजेश रंजन के अलावा एस आई अभय कुमार सिंह, एएसआई फेडरीक कुजूर, मंगल उरांव, हवलदार फरमान आलम, इंद्रजीत मुर्मू ,राजेंद्र मुर्मू मुख्य रूप से शामिल थे। फोटो-2दुमका-205, कैप्सन- मसलिया पुलिस के गिरफ्त में साइबर अपराधी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


