इंटरनेशनल स्कूल किड्स प्ले स्कूल में आयोजित हुआ द्वितीय वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

सरैयाहाट के किड्स प्ले स्कूल में द्वितीय वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्या सुनैना देवी और अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बच्चों ने नृत्य, कविता, नाट्य प्रस्तुति और समूह गीत प्रस्तुत किए। अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

इंटरनेशनल स्कूल किड्स प्ले स्कूल में आयोजित हुआ द्वितीय वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

सरैयाहाट गुरूनाथ पहाड़ी स्थित इंटरनेशनल स्कूल किड्स प्ले स्कूल में रविवार को द्वितीय वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनैना देवी, इंटरनेशनल स्कूल ऑफ दुमका ब्रांच सर्वाधाम के निर्देशक अमरेंद्र कुमार, एडवाइजरी कौशलेंद्र कुमार , फाउंडर अर्जुन प्रसाद यादव के द्वारा संयुक्त रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिनमें नृत्य, कविता पाठ, नाट्य प्रस्तुति और समूह गीत प्रस्तुत किया गया। अवसर पर नन्हे कलाकारों की मासूम अदाओं और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की।

मौके पर प्रधानाचार्या सुनैना देवी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास होता है। बताते चलें कि यह कक्षा प्ले से एल.के.जी. कक्षा की विद्यालय है। मौक़े पर मौजूद विद्यालय के शिक्षिका कोमल कुमारी, सुनीता ,पिंकी कुमारी ,बॉबीकुमारी, शिक्षक में आदर्श कुमार , अरुण आदित्य पाठक गणेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।