आदिवासियों के मुद्दों पर विरोधी सोच रखती है भाजपा : श्यामल

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में भाजपा पर झारखंड और आदिवासियों के मुद्दों के प्रति विरोधी सोच रखने का आरोप लगाया गया। आदिवासी समाज की पहचान को कमजोर करने की कोशिशों की निंदा की गई। आदिवासी समाज ने एकजुटता और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का संकल्प लिया।

आदिवासियों के मुद्दों पर विरोधी सोच रखती है भाजपा : श्यामल

दुमका, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस दुमका जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हेंब्रम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि भाजपा प्रारंभ से ही झारखंड राज्य और आदिवासियों के मुद्दों के प्रति विरोधी सोच रखती रही है। जब विभिन्न राजनीतिक दल अलग झारखंड राज्य की मांग कर रहे थे, तब भाजपा द्वारा वनांचल राज्य की अवधारणा प्रस्तुत की गई थी। परंतु झारखंड की जनता और आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अंततः झारखंड राज्य का निर्माण हुआ।

भाजपा का आदिवासियों के प्रति दृष्टिकोण

उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी भाजपा एवं आरएसएस द्वारा वनवासी शब्द के नाम पर विभिन्न कार्यक्रम चलाकर आदिवासी समाज के बीच विभाजन और भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के गृह मंत्री द्वारा झारखंड के आदिवासियों को सम्मानपूर्वक दिल्ली स्थित जनजातीय समागम कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, लेकिन वहां वनवासी शब्द का प्रयोग कर पुनः आदिवासी समाज की पहचान को कमजोर एवं अपमानित करने का कार्य किया गया। कहा भाजपा एवं आरएसएस का आदिवासी समाज को तोड़ने का सपना न पहले कभी सफल हुआ है और न भविष्य में सफल होगा। आदिवासी समाज अपनी पहचान, संस्कृति, परंपरा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहा है और आगे भी हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ जवाब देगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक में किसने अध्यक्षता की?
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हेंब्रम ने की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।