कोर्ट परिसर दिनभर बना रहा पति-पत्नी का विवाद का अखाड़ा, लोग बने रहे तमाशबीन

Apr 07, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

-दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने जमकर कर पति की कर दी धुनाईकोर्ट परिसर दिनभर बना रहा पति-पत्नी का विवाद का अखाड़ा, लोग बने रहे तमाशबीनकोर्ट परिसर दिनभर बन

कोर्ट परिसर दिनभर बना रहा पति-पत्नी का विवाद का अखाड़ा, लोग बने रहे तमाशबीन

दुमका, प्रतिनिधि। कोर्ट परिसर सोमवार को पति-पत्नी के विवाद का अखाड़ा बना रहा। एक ही नहीं, बल्कि ऐसे दो मामले देखने को मिले। लोग तमाशबीन बने रहे। कई अधिवक्ताओं ने मामले में हस्तक्षेप भी किया, पर मामला शांत नहीं हुई। बाद में पुलिस कोर्ट परिसर पहुंची और एक मामले के दम्पति को थाना लेकर चली गई। विवाद का कारण पहली पत्नी के रहते पति ने दूसरी शादी कर ली थी। पहला मामला मसलिया थाना क्षेत्र की है, जहां मसलिया के डुमरी गांव निवासी नुरेमान अंसारी की उसकी पत्नी सबेरा खातून ने जमकर पिटाई कर दी। दोनों के घरवाले भी एक-दूसरे से उलझते नजर आए।

पहले व्यवहार न्यायालय परिसर में झड़प हुई। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर दोनों को बाहर कर दिया। इसके बाद फिर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। करीब आधे घंटे तक पत्नी और उसके परिवार वाले पति की फजीहत करते लप्पड़-थप्पड़ करते रहे।पत्नी का आरोप था कि पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे तलाक भी नहीं दे रहा है। अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला को शांत कराया। इसके थोड़ी देर बाद एक बार फिर दोनों पक्ष न्यायालय परिसर पहुंचे। जहां तीसरी बार भी पत्नी और उसके परिवार वाले पति को पकड़ मारपीट करने लगे। इसके बाद न्यायालय परिसर में तैनात सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को थाना ले गई। थाना पहुंचकर पत्नी के लिखित शिकायत पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।इधर, एक मामला शांत हुआ नहीं था कि दूसरा मामला सामने आया। जहां करीब 50 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति की चोरी छुपे दूसरी महिला के साथ शादी रचाने के आरोप में उसकी धुनाई की। यह हाई वोल्टेज ड्रामा भी करीब एक घंटे तक चलता था। महिला ने 16 वर्षो से साथ रहने की बात कहते हुए अधिवक्ता से सहयोग लेकर पुलिस को सूचना देकर सहयोग मांगी। इस बीच आरोपी पति फरार होने के जुगत में था, लेकिन अधिवक्ता एवं मोहरिल के हस्तक्षेप के बाद भी मामला नहीं सुलझा। पूरे मामले में दिलचस्प बात यह रही कि आरोपी के दूसरी पत्नी के पिता एवं परिजन मौके पर मौजूद थे। दूसरी पत्नी के पिता भी दोनों के मामले में हस्तक्षेप कर दामाद को साथ ले जाने के प्रयास में दिखे। इसी बीच महिला के रिश्तेदार अन्य महिलाएं भी कोर्ट परिसर पहंच गए। करीब एक घंटे तक विवाद होता रहा, महिला पुलिस के आने का इंतजार काफी देर तक की, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बता दें कि महिला अपना नाम मनकी देवी, आरोपी पति का नाम रामभरण दास बताया, जो जरमुंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली है।फोटो-6दुमका-62,कैप्सन-कोर्ट परिसर में दम्पति आपस में मारपीट करते व लोगों की लगी भीड़

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।