अंबेडकर आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। अंबेडकर आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत अंबेडकर आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत अंबेडकर आवास योजना की सूची में

अंबेडकर आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड के 25 पंचायतों में से 10 पंचायतों के लिए भीम राव अंबेडकर आवास योजना के तहत तैयार किया गया है। जिसमें लाभुकों की सूची को लेकर विवाद उत्पन्न हो रहा है। उक्त योजना के तहत बनाए गए सूची में भारी अनियमितता तथा पक्षपात का आरोप सामने आ रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के 10 पंचायत क्रमश सालजोरा बंदरी, मंडलडीह, रक्सा, कोरदाहा, गादीझोपा, कर्णपुरा, बढ़ेत, लकड़बांक, बभनखेता एवं मटिहानी को मिलाकर 50 लाभुकों की सूची तैयार की गयी है जो चोकाने वाली है। बताया जा रहा है कि इन 50 लाभुकों में से 35 लाभुक एक ही जाति विशेष से संबंधित हैं।

जिससे चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सूची में कई ऐसे लोगों को शामिल किया गया है। जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं जो योजना के वास्तविक पात्र नहीं हैं। जबकि कई गरीब, जरूरतमंद, अनुसूचित जाति एवं विधवा महिलाएं जो इस योजना की प्राथमिकता में आती हैं, वैसे लोगों को सूची में शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि भीम राव अंबेडकर आवास योजना का उद्देश्य जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो। विशेषकर अनुसूचित जाति एवं असहाय वर्गों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। जिसको किसी भी तरह का आवास नहीं मिल सका है। लेकिन उन लोगों का भी सूची में दर्शाया गया है। जिसे पूर्व में भी आवास योजना का लाभ मिल चुका है। ऐसे में सूची में कथित तौर पर सक्षम एवं एक ही जाति के लोगों की अधिकता ने पूरी प्रक्रिया को संदेह के घेरे में ला दिया है। वहीं उक्त तैयार सूची के लाभुकों की बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिवों से जांच कर अभिलेख तैयार करने का निर्देश जारी किया है।डा भीमराव अंबेडकर आवास के लिए संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभुकों की सूची उपलब्ध कराया गया था। जिसे जिला को उपलब्ध करायी गयी है। संबंधित लाभुकों का अभिलेख तैयार करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया है। पचास लाभुकों में 35 किसी एक खास जाति का यदि है तो इसकी जमीनी स्तर पर जांच करायी जाएगी। जो अयोग्य होंगे। उसे सूची से हटाया जाएगा।राहुल कुमार शानू सीओ सह प्रभारी बीडीओ सरैयाहाट

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।