बैशाख मास में बाबा बासुकीनाथ का पांच घड़ों से हो रहा है निरंतर अभिषेक

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

बैशाख मास में सर्वात्मा शिव का निरंतर जलाभिषेक किया जा रहा है। इस दौरान सूर्य की किरणें सबसे तेज होती हैं, जिससे धरती पर प्राणियों की रक्षा के लिए जल का महत्व बढ़ जाता है। बाबा बासुकीनाथ मंदिर में नागेश ज्योतिर्लिंग के ऊपर प्रतिदिन जल से भरे मिट्टी के घड़े लगाए जा रहे हैं।

बैशाख मास में बाबा बासुकीनाथ का पांच घड़ों से हो रहा है निरंतर अभिषेक

जरमुंडी, प्रतिनिधि। बैशाख मास में संसार के कल्याणार्थ जीव जगतमय सर्वात्मा शिव का निरंतर जलाभिषेक किया जा रहा है। बैशाख मास में जब सूर्य अपने सर्वोच्च मेष राशि में गोचर करते हैं तो धरती पर सूर्य की किरणें सबसे तेज पड़ती हैं,ऐसे में धरा पर भीषण गर्मी और सूर्य के ताप से प्राणियों की रक्षा के लिए एकमात्र जल ही जीवन होता है,शीतल जल से ही जीव जगत की रक्षा होती है। जगतमय सर्वात्मा शिव को शीतल जल सें अभिषिक्त करने की निरंतरता से अखिल संसार का सार्वभौम कल्याण सिद्ध हो। इस उद्देश्य से फौजदारी बाबा बासुकीनाथ मंदिर में नागेश ज्योतिर्लिंग के ऊपर सौर बैशाख मास के प्रारंभ से प्रतिदिन जल से पूर्ण मिट्टी के पांच घड़े लगाए जाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।