Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsConsumer Awareness and Empowerment All India Consumer Panchayat Conducts Two-Day Workshop in Jharkhand
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग शुरू

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग शुरू

संक्षेप:

उपभोक्ता जागरूकता, संगठनात्मक प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत रूप से चर्चाउपभोक्ता जागरूकता, संगठनात्मक प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों प

Dec 28, 2025 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका। प्रतिनिधि। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रगट प्रांत की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग शनिवार से शुरू हो गया। यह प्रांतीय अभ्यास वर्ग 28 दिसम्बर तक चलेगा। इस अभ्यास वर्ग उपभोक्ता जागरूकता, संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयंत कटारिया, प्रांत संगठन मंत्री प्रभु, प्रांत सचिव डा. अमूल्य कुमार पाल और दुमका जिला अध्यक्ष करुण कुमार रॉय उपस्थित थे। कार्यक्रम के पहले दिन राष्ट्रीय सचिव जयंत कटारिया ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि उपभोक्ताओं के लिए एमआरपी और जीएसटी की सही समझ बेहद जरूरी है, ताकि वे अधिक वसूली या किसी भी प्रकार के भ्रम से बच सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने उल्लेख किया कि ग्राहक पंचायत पिछले 51 वर्षों से ग्राहक जागरण और प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है और एक एनजीओ के रूप में सौहार्द एवं समन्वय के साथ समाज को जागृत करने का कार्य करती है। प्रेस वार्ता के बाद आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में संगठनात्मक मजबूती, उपभोक्ता कानूनों की जानकारी और जमीनी स्तर पर कार्य को प्रभावी बनाने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का पहला दिन सफल रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं की सक्रियता और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। अभ्यास वर्ग का दूसरा दिन रविवार को आयोजित होगा, जिसमें आगे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। -- फोटो-27दुमका-216, कैप्सन-शनिवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में शामिल सदस्य