Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsConstitution Day Congress Rally in Dumka Highlights Threats to Indian Constitution
कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने रैली निकालकर मनाया संविधान बचाओ दिवस

कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने रैली निकालकर मनाया संविधान बचाओ दिवस

संक्षेप:

दुमका में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने 'संविधान बचाओ दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि संविधान को खतरा है और आम नागरिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Nov 27, 2025 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संविधान दिवस पर बुधवार को दुमका जिला कांग्रेस के अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन से डीसी चौक तक एक रैली निकाली गई। चौक में स्थापित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि देश में संविधान के बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है। आम नागरिकों से उनका हक छीना जा रहा है। जनता न्याय को तरस रही है। हर जगह केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वो दिन दूर नहीं जब संविधान को बदल कर गरीब, आदिवासी, गैर आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और समाज के अन्य वर्गों का शोषण किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सचिव अरबी खातून, झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय सेबेस्टियन मरांडी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी, प्रेम कुमार साह, युगल किशोर सिंह, संजीत सिंह, नगर अध्यक्ष अलीमाम टिंकू,राजीव जयसवाल, सहरोज शेख, मजीद अंसारी, मार्था हांसदा, गीता हेंब्रम, सुनील हेंब्रम, सागेन मुर्मू, सत्यनारायण यादव, श्याम सुंदर भगत, सुनील किस्कू, अशोक यादव, तोबियस मुर्मू, पोरेस सोरेन, संजय राय, नोवेल हांसदा, बीरबल दास, गुंजन कुमार, जीवन मुर्मू, जितेंद्र कुमार देहरी, धोने सोरेन आदि उपस्थित थे।