Congress Leader Naresh Yadav Passes Away Mourning in Saraiyahat कांग्रेस नेता नरेश यादव का हृदयगति रुकने से निधन, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsCongress Leader Naresh Yadav Passes Away Mourning in Saraiyahat

कांग्रेस नेता नरेश यादव का हृदयगति रुकने से निधन

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता नरेश यादव का हृदयगति रुकने से निधनकांग्रेस नेता नरेश यादव का हृदयगति रुकने से निधनकांग्रेस नेता नरेश यादव का हृदयगत

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSat, 28 Dec 2024 01:21 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस नेता नरेश यादव का हृदयगति रुकने से निधन

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -कारूडीह के कांग्रेस नेता सह विद्यायक प्रतिनिधि रहे नरेश यादव का हृदयगति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया है।‌ उसके इस आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रखंड के लोगों में शोक का माहौल है। इधर पोड़ैयाहाट विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने उनके आकस्मिक निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि आकस्मिक निधन की सुचना सुनकर काफी दुखी हूं। मेरे करीबी लोगों में से एक नरेश जी का निधन होना मेरे लिए एक अपूर्ण क्षति है।‌ ईश्वर से प्रार्थना है की उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सहने की शक्ति प्रदान करे।‌ बताये कि श्री यादव ने अपनी राजनीतिक की शुरुआत जेएमएम से किया था। जेएमएम पार्टी से वे प्रखंड अध्यक्ष बने थे। बाद में जेवीएम में शामिल होकर प्रदीप यादव के साथ अपनी राजनीति को आगे बढ़ाया। वे काफी मिलनसार व मृदुभाषी व्यक्ति थे। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। इस अवसर पर विनोद यादव, सुबोध यादव, मतीन अंसारी, देवलाल बेसरा, दीपक यादव, पुरूषोतम सिंह, विभीषण मंडल, मुर्तुजा अंसारी, पलटू यादव, मनोज यादव सहित कई लोगों ने दिवंगत श्री यादव के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।