12वीं की छात्राओं की विदाई समारोह का हुआ आयोजन
दुमका, प्रतिनिधि। 12वीं की छात्राओं की विदाई समारोह का हुआ आयोजन12वीं की छात्राओं की विदाई समारोह का हुआ आयोजन12वीं की छात्राओं की विदाई समारोह का हुआ

दुमका, प्रतिनिधि। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गुरुवार को कक्षा 10वीं के लिए सफलता का मंत्र एवं 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निशा बास्की के नेतृत्व में पारंपरिक संथाली नृत्य व वाद्य यंत्रों से अतिथियों के भव्य स्वागत के साथ हुई। मौके पर विद्यालय के मैनेजर डॉ. संजय सिन्हा एवं प्रभारी प्राचार्या सुमिता टुडू ने छात्राओं को सुनहरे भविष्य का मूलमंत्र दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कशिश व आफरीन के संचालन में स्वीटी, अन्नू, शालू, अनामिका, आद्या व अनुष्का श्री ग्रुप ने शानदार नृत्य पेश किया। शिक्षिका श्वेता श्री के एकल गान और शिक्षक तरुण कुमार पंडित (पाले खान) की गायकी ने सबका मन मोह लिया।
डोली व सुमन ने विदाई गीत गाया, जबकि सालेहा परवीन व हरिप्रिया ने कविता पाठ किया। छात्रा प्रज्ञा भारती, सहिस्ता हुसैन व सेल्वी सृष्टि ने विद्यालय की यादें साझा की। शिक्षक पारस प्रणव ने सफलता के लिए प्रतिबद्धता और अनुशासन का मंत्र दिया। डॉ. प्रेमलता कुमारी ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज कुमार, विभा कुमारी, डॉ. नीतू भारती, अश्विनी कुमार व रिजु पाल की मुख्य भूमिका रही। सर्टिफिकेट लेखन में शुभांगी डॉक्टर प्रेमलता कुमारी, जबकि व्यवस्था में तरुण पंडित व बैक एंड से साक्षी, निलांजना व शिल्पी सक्रिय रहीं। अंत में सुषमा हांसदा ने धन्यवाद ज्ञापन कर समारोह का समापन किया। फोटो संख्या-30-विदाई समारोह में मौजूद छात्राएं एवं शिक्षक

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




