आस्था और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ चैती काली पूजा

Apr 07, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

रानेश्वर के विभिन्न गांवों में मंगलवार को चैती काली पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। महिलाएं पूजा स्थल पहुंचकर माता की आराधना कर रही थीं। उपवास और नमक विहीन भोजन के साथ पूजा की गई। चेटिया ने माता को अर्पण के लिए उबलते तेल से पूजा की। पूजा स्थल पर मेला भी लगा, जहां भीड़ उमड़ पड़ी।

आस्था और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ चैती काली पूजा

रानेश्वर। इलाके के विभिन्न गांव में मंगलवार को चैती काली पूजा आस्था एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हो गया। पूजा की रश्म कई दिन पूर्व से ही प्रारंभ हो गया था। महिलाएं शाम को पूजा स्थल पहुंचकर माता की आराधना कर रहे थे। सोमवार को नमक विहीन भोजन ग्रहन किया गया। और मंगलवार दोपहर को उपवास में रहकर माता की पूजा अर्चना की गई। इधर आसनबनी गांव के मांझ पाड़ा ,केवट पाड़ा एवं ग्वाला पाड़ा में मौजूद काली माता की वेदी पर नेम निष्ठा के साथ माता की पूजा अर्चना की गई। चेटिया के द्वारा उबलते तेल से हाथ मे पुआ उठाकर माता को अर्पण किया।

धूप ,दीप,फल मिष्ठान समेत अन्य सामग्री से माता की पूजा अर्चना की गई। चेटिया नृत्य करते अपने नग्न शरीर पर लौहा की जंजीर का कोड़ा बरसाया और माता के प्रति अटूट भक्ति प्रकट किया। चेटिया के द्वारा मन्नत को लेकर माता की वेदी पर फुलायस चढ़ाया गया। और भक्तों को फूल प्रसाद दिया गया। माता की वेदी स्थल पर बकरे की बलि चढ़ाई गई। पूजा स्थल में लोग आस्था एवं भक्ति से सराबोर थे। इस दौरान पूजा स्थल में मेला भी लगी थी। अस्थायी दुकान भी सज गई थी। लोगो की अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी। चेटिया अनिल भंडारी,शिवचरण राय,धीरेन भंडारी,महादेब पाल,परेश राय , रामू महतो,फुसरी महतो आदि ने उपवास में रहकर नेम निष्ठा से माता काली की पूजा अर्चना किया। मेला में मिष्ठान्न सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। पूजा स्थल में आस्था की सैलाब बह रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।