जनगणना को लेकर सरैयाहाट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

जनगणना को लेकर आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षणजनगणना को लेकर आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षणजनगणना को लेकर आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण

जनगणना को लेकर सरैयाहाट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

अगामी वर्ष 2027 में आयोजित जनगणना को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को सीओ सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानू की देखरेख में प्रगणक एवं संबंधित पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। जिसमें फिल्ड ट्रैनर द्वारा प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को मकान सूचीकरण एवं मकानों की जनगणना की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनगणना के कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए जनगणना में प्रयुक्त संकल्पनाएं, जमीनी सत्यापन विधि एवं लेआउट मैप तैयार करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मोबाइल ऐप इंस्टालेशन की प्रक्रिया की भी जानकारी विस्तार से दी गई। वहीं प्रशिक्षण उपस्थित फिल्ड ट्रैनर ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन उक्त सभी विषयों को रिपीट करते हुए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी जानी है।

इसके साथ ही तीसरे दिन प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को मोबाइल एप में डेटा भरने की जानकारी दी जाएगी। बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिदिन दो पाली में प्रशिक्षक सत्र होगा। जिसमें सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त जनगणना में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षक को प्रगणक तथा उच्च विद्यालय के शिक्षक को पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जो जनगणना कार्य में शामिल रहेंगे। प्रशिक्षण सत्र में फिल्ड ट्रैनर के रूप में शशि कुमार, कुलदीप कुमार, मुन्ना कुमार शर्मा एवं गुलाम रसूल उपस्थित थे। जबकि प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे काफी संख्या में सरकारी शिक्षक एवं पारा शिक्षक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।