जनगणना 2027 के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

जनगणना 2027 हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभजनगणना 2027 हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

जनगणना  2027 के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

निदेशक सह मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी दुमका के निर्देश पर जनगणना 2027 के लिए सोमवार को प्रखंड एवं अंचल सभागार में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में संतोष कुमार चौधरी, पंकज तिवारी, अमित मंडल एवं दिवाकर रंजन ने उपस्थित सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को बताया कि 2027 की जनगणना इलेक्ट्रॉनिक मोड में दो चरणों मे किया जाना है। पहला चरण में मकान की सूचीकरण एवं मकान की गणना किया जाना है। प्रगणक घर घर जाकर परिवार के सदस्यों से जानकारी प्राप्त करने के साथ साथ एच एल ओ एप्प में अपलोड करेंगे।

प्रगणक परिवार के सदस्यों से कच्चा एवं पक्का मकान की जानकारी के साथ घर मे पेयजल , शौचालय आदि सहित कई जानकारी प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात पर्यवेक्षक प्रगणक द्वारा प्राप्त की जानकारी की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के पश्चात सही पाए जाने पर पहला फेज का काम पूरा होगा। प्रत्येक पर्यवेक्षक के अंतर्गत 6 प्रगणक होंगे। प्रत्येक प्रगणक को एक चिन्हित आवंटन क्षेत्र दिया जाएगा। प्रगणक अपने आवंटन क्षेत्र में मकान की सूचीकरण एवं गणना करने के साथ साथ नजरि नक्शा में सड़क, गली, तालाब, मंदिर, मस्जिद, झरना आदि दर्ज करेंगे। प्रशिक्षण में कुल एक सौ प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।