ट्रेलर के इंजन से पार्ट्स की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

ट्रेलर के इंजन से पार्ट्स की चोरीट्रेलर के इंजन से पार्ट्स की चोरीट्रेलर के इंजन से पार्ट्स की चोरीट्रेलर के इंजन से पार्ट्स की चोरीट्रेलर के इंजन से

ट्रेलर के इंजन से पार्ट्स की चोरी

दुमका। प्रतिनिधि पूरे देश में जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रारंभ हो चुका है, जिसके तहत नागरिकों की सहभागिता को सुदृढ़ करने एवं प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से ‘स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 1 मई से 15 मई 2026 की अवधि के दौरान सभी नागरिक घर बैठे डिजिटल माध्यम से अपनी जनगणना से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया न केवल सरल एवं सुरक्षित है, बल्कि समय की भी बचत करती है तथा नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं सत्यापित करने का अवसर प्रदान करती है। इसके लिए नागरिक पोर्टल पर जाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं और आवश्यक विवरण दर्ज कर सकते हैं।

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल पहल का अधिकतम लाभ उठाएं एवं अपनी सटीक एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना 2027 को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन-प्रशासन को विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं। अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर ‘स्व-गणना’ की प्रक्रिया पूर्ण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।