ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाधूमधाम से मना संताल परगना स्थापना दिवस समारोह

धूमधाम से मना संताल परगना स्थापना दिवस समारोह

संताल परगना स्थापना दिवस समारोह शनिवार को गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल वैसी एवं जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र के संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर संताली के प्रख्यात कवि एवं लेखक, अनुवादक गोरा...

संताल परगना स्थापना दिवस समारोह शनिवार को गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल वैसी एवं जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र के संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर संताली के प्रख्यात कवि एवं लेखक, अनुवादक गोरा...
1/ 2संताल परगना स्थापना दिवस समारोह शनिवार को गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल वैसी एवं जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र के संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर संताली के प्रख्यात कवि एवं लेखक, अनुवादक गोरा...
संताल परगना स्थापना दिवस समारोह शनिवार को गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल वैसी एवं जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र के संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर संताली के प्रख्यात कवि एवं लेखक, अनुवादक गोरा...
2/ 2संताल परगना स्थापना दिवस समारोह शनिवार को गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल वैसी एवं जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र के संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर संताली के प्रख्यात कवि एवं लेखक, अनुवादक गोरा...
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 23 Dec 2018 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

संताल परगना स्थापना दिवस समारोह शनिवार को गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल वैसी एवं जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र के संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर संताली के प्रख्यात कवि एवं लेखक, अनुवादक गोरा चांद टुडू के जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। जोहार सभागार में आयोजित इस समरोह में गोरा चांद टुडू की पुत्री गोस्सन कॉलेज रांची के विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग के डा. एज्थेर रानी टुडू मुख्य वक्ता थी। डा. टुडू ने स्व. कवि की लेखन शैली पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरूआत में दुमका के सिदो कान्हू एवं भगवान विरसा मुंडी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। कार्यक्रम में पहुंच अतिथियों को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह् एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं दुमका प्रखंड के भुरकुंडा पंचायत के अन्तर्गत ताराजोड़ा गांव में दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर आखाड़ा की ओर से संताल परगना स्थापना दिवस और संताली भाषा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आखड़ा दुवारा ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर गोविन्दपुर गांव के सुकलाल सोरेन को स्वच्छता में अच्छे काम करने के लिए आखड़ा के सचिव मंगल मुर्मू ने उसे सम्मानित किया।

जरमुंडी प्रखंड में ग्राम प्रधानों ने स्थापना दिवस मनाया : जरमुंडी यज्ञ मैदान में शनिवार को ग्राम प्रधान संघ द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल, जिलाध्यक्ष लालमोहन राय मौजूद थे। इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से ग्राम प्रधानों ने निर्णय लिया कि झारखंड सरकार के ऑनलाइन राजस्व वसूली के फैसले को सिरे से नकारा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें