पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया का अभिनंदन

Mar 09, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोर्चा के पदाधिकारियों ने चौरसिया को सम्मानित किया और उनके नेतृत्व में दुमका के विकास के लिए नई पहल की उम्मीद जताई। चौरसिया ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का वादा किया।

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया का अभिनंदन

दुमका, प्रतिनिधि। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा, संताल परगना की ओर से रविवार को परिसदन भवन, दुमका में नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने की। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभिषेक चौरसिया को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में दुमका नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे असीम कुमार मंडल ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में अभिषेक चौरसिया से दुमका के लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

उन्होंने कहा कि मोर्चा सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है और जनहित के मुद्दों पर आगे भी सक्रिय रहेगा। मोर्चा के केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि नगर परिषद के नए नेतृत्व से शहर के विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर के बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। मोर्चा के संरक्षक दिवाकर महतो ने कहा कि दुमका के विकास के लिए सभी सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास और जनहित के कार्यों में समाज का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में अभिषेक चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और दुमका नगर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। समारोह में मोर्चा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवनारायण दर्बे, महासचिव दयामय माजी, जिलाध्यक्ष जयकांत जायसवाल, बिहारी यादव, काशीनाथ महतो, रमेश प्रसाद साह, मदन कुमार मंडल, केएस सौरभ, जियाधर मंडल, जगबंधु मंडल, बसंत कुमार वेद, नारायण चंद्र वेद, अशोक कुमार मंडल, राजू महतो, रिंकू कुमार, अमूल्य चंद्र मल्लिक, पंकज यादव, बैकुंठ प्रसाद शर्मा सहित कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।