
विश्वविद्यालय में झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित
संक्षेप: दुमका, प्रतिनिधि।विश्वविद्यालय में झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजितविश्वविद्यालय में झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजि
दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कुनुल कांडिर ने की। अपने उद्बोधन में कुलपति डॉ. कुनुल कांडिर ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, आत्मबल और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक नागरिक को योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में जनजातीय गौरव दिवस तथा भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं राष्ट्रीय योगदान पर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिन्हा ने विस्तारपूर्वक चर्चा की। वहीं वन्दे मातरम् के 150 वर्ष इतिहास एवं वर्तमान उपादेयता विषय पर अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अच्युत चेतन ने गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया और अनेक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों को साझा किया। अधिकारियों में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जैनेन्द्र यादव, वित्तीय सलाहकार डॉ. ब्रजनन्दन ठाकुर, कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा, कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीणा निलीमा लकड़ा तथा सीसीडीसी डॉ. अब्दुस सत्तार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और एनएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की। एनएसएस की स्वयंसेविकाओं एवं स्वयंसेवकों ने डॉ. अनिता चक्रवर्ती के नेतृत्व में सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गीत का सामूहिक सुरमय प्रस्तुतीकरण किया, जिसने सभा को राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से परिपूर्ण कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. धनंजय कुमार मिश्र ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




