घटवारी चौक पर हुआ एक दिवसीय सत्संग समारोह

Mar 02, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

रामगढ़ प्रखंड के गंगवारा पंचायत में घटवारी चौक पर श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 138 वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय सत्संग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विचारकों और महात्माओं ने गुरु की महिमा पर चर्चा की। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

घटवारी चौक पर हुआ एक दिवसीय सत्संग समारोह

रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के गंगवारा पंचायत की सीमा पर अवस्थित घटवारी चौक पर श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 138 वां जन्मोत्सव सह परम पूज्य आचार्य देव के सप्तम संस्मरणोत्सव के अवसर पर रविवार को एक दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। देवघर सत्संग आश्रम से पधारे विचारकों और महात्माओं ने गुरु की महिमा और दीक्षा की आवश्यकता पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि हमारी आशक्ति दुनिया की तरफ गंभीरता से जकड़ी हुई रहती है, जबकि हमारी आशक्ति गुरु महाराज की तरफ ठाकुर जी की तरफ होनी चाहिए और हम उनसे प्रेम करना शुरू कर दें तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा।

इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।