ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाछत का प्लास्टर गिरा, पीठासीन पदाधिकारी घायल

छत का प्लास्टर गिरा, पीठासीन पदाधिकारी घायल

सरैयाहाट (दुमका)। सरैयाहाट में शुक्रवार को मतदान के दौरान मतदान केंद्र भवन की जर्जर छत का टुकड़ा और प्लास्टर भड़भड़ा कर गिर...

सरैयाहाट (दुमका)। सरैयाहाट में शुक्रवार को मतदान के दौरान मतदान केंद्र भवन की जर्जर छत का टुकड़ा और प्लास्टर भड़भड़ा कर गिर...
1/ 2सरैयाहाट (दुमका)। सरैयाहाट में शुक्रवार को मतदान के दौरान मतदान केंद्र भवन की जर्जर छत का टुकड़ा और प्लास्टर भड़भड़ा कर गिर...
सरैयाहाट (दुमका)। सरैयाहाट में शुक्रवार को मतदान के दौरान मतदान केंद्र भवन की जर्जर छत का टुकड़ा और प्लास्टर भड़भड़ा कर गिर...
2/ 2सरैयाहाट (दुमका)। सरैयाहाट में शुक्रवार को मतदान के दौरान मतदान केंद्र भवन की जर्जर छत का टुकड़ा और प्लास्टर भड़भड़ा कर गिर...
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 27 May 2022 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सरैयाहाट (दुमका)। शुक्रवार को सरैयाहाट में मतदान के दौरान मतदान केंद्र भवन के जर्जर छत का कई टुकड़ा और प्लास्टर भड़भड़ा कर गिर गया।हादसा में पीठासीन पदाधिकारी और एक 75 वर्षीय मतदाता घायल हो गए। पीठासीन पदाधिकारी देवासी बास्की की स्थिति गंभीर हैं।वे थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गए थे।उनका सिर फट गया है।उन्हें सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।हादसा सरैया पंचायत के वार्ड संख्या-3 के मतदान केंद्र संख्या-187 को-ऑपरेटिव गोदाम सरैयाहाट में हुई।घायल पीठासीन पदाधिकारी देवासी बास्की जरमुंडी प्रखंड का रहने वाला है वह काठीकुंड प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रानीपहरी विधालय में शिक्षक पद पर है। पीठासीन पदाधिकारी देवासी बास्की ने पत्रकारों को बताया कि मतदान केंद्र भवन की जर्जर हालत को देखते हुए उन्होंने गुरुवार की शाम को ही सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा था कि इस भवन में मतदान कराने में खतरा हो सकता हैं।उन्होंने बूथ दूसरे भवन में शिफ्ट करने का अनुरोध सेक्टर मजिस्ट्रेट से किया था पर उनकी नहीं सुनी गई।शुक्रवार को जब हादसा हुआ तब तक करीब 200 मतदाता मतदान कर चुके थे।घटना के बाद थोड़ी देर के लिए मतदान रोक दिया गया था।

-

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें