कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के सफल संचालन को लेकर किया ब्रीफिंग
दुमका, प्रतिनिधि। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के सफल संचालन को लेकर किया ब्रीफिंगकक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के सफल संचा

दुमका, प्रतिनिधि। 17 फरवरी से प्रारंभ होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं एवं 12 वीं की वार्षिक परीक्षाओं के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका में एक विशेष ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। ब्रीफिंग की अध्यक्षता दुमका व जामताड़ा सहोदया कॉम्प्लेक्स के चेयरपर्सन प्रदीप्त मुखर्जी ने की। प्रदीप्त मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुमका जिले में सीबीएसई परीक्षा के लिए कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका को कक्षा 10वीं के 441 एवं कक्षा 12वीं के 185 छात्र-छात्राओं का केंद्र, केंद्रीय विद्यालय, दुमका को कक्षा 10वीं के 328 एवं कक्षा 12वीं के 170 छात्र-छात्राओं का केंद्र, सेक्रेड हार्ट स्कूल, दुमका को कक्षा 10वीं के 352 एवं कक्षा 12वीं के 359 छात्र-छात्राओं का केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद ने बताया कि सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, स्वास्थ्य किट तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं के लिए अलग से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका में वेस्टर्न स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, मॉडल स्कूल मसलिया एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय का केंद्र बनाया गया है। ब्रीफिंग में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। फोटो संख्या-25-ब्रीफिंग में भाग लेते विद्यालय के शिक्षक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


