Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsCar Accident on Divided Road in Bihar Family Injured on Way to Worship
कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल

कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल

संक्षेप: बिहार के मधेपुरा से पूजा करने जा रहे एक परिवार की कार बासुकीनाथ मोड़ पर सड़क के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को...

Wed, 15 Oct 2025 04:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

नोनीहाट प्रतिनिधि। बिहार मधेपुरा से पूजा करने जा रहे हैं एक परिवार की कार बासुकीनाथ मोड के पहले बने बीच सड़क के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार में सवार एक बच्चे सहीत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना मंगलवार के देर रात की है। मधेपुरा से एक परिवार बाबा बासुकीनाथ पूजा करने जा रहा था। दुमका-भागलपुर पथ पर बासुकीनाथ मोड़ के ठीक पहले दर्जनों दुर्घटना का गवाह बना बीच सड़क का डिवाइड इनको भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर हंसडीहा थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए दुमका भेज दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताते चलें कि जब सड़क का चौड़ीकरण हुआ था उसे समय सड़क विभाग की ओर से इस डिवाइडर के आगे पीछे ट्रैफिक सांकेतिक बोर्ड लगाया गया था जो पिछले कई सालों से किसी उच्च के के उखाड़ लेने के बाद पुणः नहीं लगाया जा सका। जिसके कारण इस जगह हमेशा दुर्घटना होते रहती है। इसका संज्ञान लेने के लिए कोई भी विभाग तैयार नहीं है। जिसके कारण आए दिन इसकी चपेट में आकर कई घायल जो गंभीर रूप से अस्पताल तक पहुंच जा रहे हैं। पिछले दिनों इस डिवाइडर पर एक बड़ी 14 चक्का ट्रक रात को डिवाइड को तोड़ते हुए उसके ऊपर चढ़ गई थी। उसके बाद भी प्रशासन के द्वारा इस पर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया। आज ठीक उसे दुर्घटना के तीन दिन बाद ही एक बड़ी दुर्घटना घट गई। दुर्घटना के विषय में बताया गया कि कार तीव्र रफ्तार से हंसडीहा की ओर से बासुकीनाथ की ओर जा रही थी। रात्रि के कारण चालक की नजर डिवाइडर पर नहीं पड़ी। जब तक वह कुछ समझ पाता गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा। गाड़ी डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई।