ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाजामा में जनजातीय व्यक्तियों के लिए लगा शिविर सह जनता दरबार

जामा में जनजातीय व्यक्तियों के लिए लगा शिविर सह जनता दरबार

जामा प्रखंड परिसर में रविवार एक दिवसीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से “जनजातीय व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर-सह- जनता दरबार” जामा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।...

जामा में जनजातीय व्यक्तियों के लिए लगा शिविर सह जनता दरबार
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 09 Apr 2018 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

जामा प्रखंड परिसर में रविवार एक दिवसीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से “जनजातीय व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर-सह- जनता दरबार” जामा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाय और इसके फायदे से अवगत कराया गया। अशिक्षा और अज्ञानता ही पिछड़ेपन का मुख्य कारण है। उन्होंने नशा से दूर रहने का आग्रह किया। नशा के दुष्प्रभाव एवं इससे होने वाली परेशानियों पर प्रकाश डाला। उप विकास आयुक्त ने कहा कि पंचायती राज से संबंधित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायत सचिवालय से ही होना है। प्रत्येक गुरूवार को पंचायत दिवस पंचायत भवन में मनाया जायेगा। 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए निर्धारित राशि सीधे लाभुक के खाते में जायेगा। बिचौलियों की कोई गुनजाईश नहीं है। मनरेगा के तहत 40 प्रतिशत श्रम मंे खर्च एवं 60 प्रतिशत सामग्री में खर्च करने का प्रावधान है। जामा में कुछ गबन के मामले आये हैं। दोषी छोड़े नहीं जायेंगे। साथ ही कुपोषण से मुक्ति के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों से लाभ लेने की बात कहीं।

कार्यक्रम के दौरान 11 लाभुकों के बीच वनाधिकार पट्टा का वितरण किया गया। 8 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया। 8 लाभुकों को उज्जवला योजना का लाभ, 10 को दिव्यांग उपकरण तथा 5 को जॉब कार्ड के साथ साथ विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभ लाभुकों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें