ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकामतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए चलेगा अभियान

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए चलेगा अभियान

जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख बेनिफ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व की बैठक की समीक्षा की...

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए चलेगा अभियान
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाWed, 19 Sep 2018 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख बेनिफ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व की बैठक की समीक्षा की गई। पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष उम्र पूरा करने वाले युवक-युवतियों के मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए अभियान चल रहा है, जो 31 अक्टूबर तक निर्धारित है। विद्यावाहिनी के तहत 10 विद्यालय को टैब दिया गया है। बाकी बचे विद्यालय को जल्द ही टैब उपलब्ध करा दिया जाएगा। विद्यालय विलय मामले में यूएमएस सिलान्दा के विलय के विरोध में अभिभावकों द्वारा पूर्व में दिया गया था,जिसे विचारार्थ जिला कार्यालय को भेजा जा चुका है। ढोंधली पंचायत के मध्य विद्यालय तराजोरा परिसर में शौचालय नही रहने के कारण हो रहे कठिनाइयों की चर्चा पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र खिरहर ने किया। साथ ही यूएच्एस उपरबहाल में असमाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फैलाने की सूचना मिलती है,जिसमे बैठक कर समाधान करने पर विचार किया गया। कल्याण विभाग द्वारा दिये गए सूचना के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए सीडी जमा है। बाकी विद्यालय का अप्राप्त है। मनरेगा योजना के तहत मानव दिवस अधिक पैदा करने, पशु शेड निर्माण में पंचायत वार डाटा तैयार कर श्रमिकों का पैसा भुगतान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपप्रमुख इन्द्रकांत यादव, बीसीओ सखिचन्द्र दास, डॉ सत्यवती हेम्ब्रम, नामिता सोरेन, सीडीपीओ पूनम वर्मा, बीईईओ लीला कुमारी उपाध्याय, बीपीओ गौरब कुमार, बिनोद दास, दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें