बाइपास सड़क की मांग को लेकर सरैयाहाट चौक पर ग्रामीण एवं दुकानदारों ने धरना

Mar 15, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

-दूसरे दिन भी धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बाइपास नहीं बनेगा, आंदोलन जारी रहेगा बाइपास सड़क की मांग को लेकर सरैयाहाट चौक पर ग्रामीण एवं दुकान

बाइपास सड़क की मांग को लेकर सरैयाहाट चौक पर ग्रामीण एवं दुकानदारों ने धरना

बाइपास सड़क की मांग को लेकर सरैयाहाट चौक पर ग्रामीण एवं दुकानदारों ने धरना -दूसरे दिन भी धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बाइपास नहीं बनेगा, आंदोलन जारी रहेगासरैयाहाट, प्रतिनिधि।बाइपास रोड बनने की मांग को लेकर सरैयाहाट के चरकापाथर व ककनियां मौजा के ग्रामीण एवं दुकानदारों ने दूसरे दिन भी शनिवार को धरना-प्रदर्शन जारी रखा। रोजी रोटी, परिवार का भरण पोषण व बेघर होने की स्थिति में ग्रामीण सड़क पर उतर आए है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक बाइपास नहीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बताते चलें कि एन एच -133 चौपामोड़-हंसडीहा का फोर लाइन बनने की स्वीकृति मिल गई है।

इस मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट का मुख्य चौराहा जो चरकापाथर एवं ककनियां मौजा में पड़ता है वह सड़क चौड़ीकरण में घर व दुकान अधिग्रहण हो रहा है। जिससे इस मुख्य चौराहा के समीप व चरकापाथर एवं ककनियां मौजा के ग्रामीण व दुकानदारों की समस्या बढ़ गई है। घर और दुकान अधिग्रहण होने से लोगों के लिए रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जएगी।ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य चौराहा में स्थित सैकड़ों लोगों का रोजी रोटी चलता है। जिससे परिवार का भरण पोषण हो पाता है। नहीं तो सभी बघर हो जाएंगे और भुखमरी की स्थिति आ जाएगी। इसलिए सरकार को इस मामले में संज्ञान लेते हुए गंभीरता से विचार करना चाहिए।इधर, ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एनएच-133 सड़क निर्माण के दौरान होने वाले भूमि अधिग्रहण के मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से सदन में उठाया है। दुमका के उपायुक्त को एक पत्र देकर उक्त दोनों मौजा चरकापाथर एवं ककनियां का भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने को कहा है।सरैयाहाट का मुख्य चौराहा के चरकापाथर एवं ककनियां मौजा अंतर्गत घर व दुकान का अधिग्रहण होने से लोगों के समक्ष आत्महत्या की स्थिति बन जाएगी। न रहेगा घर, न रहेगा रोजी रोटी।‌ लोगों में भुखमरी की स्थिति बन जाएगी बेवस होकर आत्महत्या करना होगा। क्षेत्र के सांसद यहां की जनता को बाइपास का आश्वासन देकर यहां के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।मनीष सिंह, ग्रामीणफोटो संख्या-01-मनीष सिंहहंसडीहा-चोपामोड़ फोरलाइन का निर्माण से सरैयाहाट का मुख्य चौक चरकापाथर एवं ककनियां मौजा के लोगों ने बाइपास की मांग को लेकर सांसद डॉ निशिकांत दुबे से यहां के ग्रामीण मिले और आवेदन भी दिया। पर वे बराबर आश्वासन देते रहे। मुख्य चौराहा का घर दुकान टुटने से सैकड़ों लोगों के समक्ष परिवार चलाने व रोजी रोटी की समस्या हो जाएगी। इस मामले में सरकार को ध्यान देना चाहिए।विक्रमादित्य, दुकानदारफोटो संख्या-02-विक्रमादित्यजनता की यही पुकार, बाइपास हो तैयार। बाइपास बनने से लोगों का घर भी बच जाएगा। लोगों के बीच रोजी रोटी की समस्या नहीं होगी। मुख्य चौराहा भी सुरक्षित रहेगा। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। लोगों की जान माल की क्षति पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। जिला प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देते हुए कोई पहल करनी चाहिए।मुन्ना साह, ग्रामीणफोटो संख्या-03-मुन्ना साहसरैयाहाट चौक का अधिग्रहण होने से सब तहस नहस हो जाएगा। सैकड़ों लोगों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। लोग बेघर हो जाएंगे, सैकड़ों लोगों का व्यवसाय खत्म हो जाएगा। विकास के विरोधी नहीं हैं। लेकिन लोगों की क्षति को भी देखना चाहिए। सरकार इसपर विचार कर बाइपास का निर्माण करे।दिलीप साह, दुकानदारफोटो संख्या-04-दिलीप साहफोरलेन सड़क का निर्माण होने से सैकड़ों परिवार बेघर हो जएगा और रोजी रोटी छिन जाएगा। सरैयाहाट मुख्य चौराहा स्थित जहां थाना, प्लस टू उच्च विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टेट बैंक जो सभी सड़क के किनारे है। जिसका अधिग्रहण होने से यहां की जनता को काफी परेशानी होगी।महेश मंडल, पंचायत समिति सदस्य, चरकापाथरफोटो संख्या-05-महेश मंडलसड़क निर्माण का उद्देश्य होता है लोगो को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना। कनेक्टिविटी को दुरुस्त करना होता है। न कि सैकड़ों लोगों के घर व व्यवसाय को तहस नहस कर लोगों को बेधर कर‌ देना। बाइपास जबतक नहीं बनता है तो यहा की जनता मर मिटने को तैयार हैं। इसलिए सरकार को ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए इस मामले में गंभीरता से विचार करना चाहिए।बालमुकुंद यादव, जिला परिषद सदस्यफोटो संख्या-06-बालमुकुंद यादवफोटो संख्या-07-बाइपास की मांग को लेकर धरना पर बैठे ग्रामीण

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।