Dumka News: दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म गांव के दो युवकों पर आरोप
Dumka News: गोपीकांदर।, प्रतिनिधि।दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म गांव के दो युवकों पर आरोपदो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म गांव के दो युवकों पर आरोपदो बच्चों की

Dumka News: गोपीकांदर।, प्रतिनिधि। दो बेटी के माँ के साथ गांव के ही देवर एवं एक अन्य युवक ने दुश्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार शाम की बताया जा रहा है। घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जोलो गांव में घटी है। पीड़ित 26 वर्षीय फूल कुमारी के साथ देवर मोहन देहरी एवं गांव के एक अन्य युवक बाबूलाल देहरी ने मुँह में गमछा से दबाकर अपना हवश का शिकार बना दिया। पीड़ित का पति रामनाथ देहरी बाहर राज्य में काम करने गया हुआ है। पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के डूमरतल्ला गांव में अपने पति के घर में दो बेटी 6 वर्षीय नैना कुमारी एवं दो वर्षीय रेखा कुमारी के साथ रह रही थी।
बुधवार को पीड़ित महिला अपने छोटी बेटी रेखा कुमारी को लेकर अपने मायके थाना क्षेत्र के जोलो गांव चली गई। अपने मायके में ही शाम को अपने देवर ने बहला फुसला कर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर निकली तो अपने दूसरे साथी के साथ महिला का मुंह गमछा से दबाकर जंगल की ओर ले गये। दोनों ने मिलकर महिला के साथ बारी -बारी से दुश्कर्म किया। महिला का अत्यधिक रक्त श्राव होने से स्थिति गंभीर हो गई। ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीकांदर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीकांदर में प्राथमिक उपचार कर पीड़ित ने गोपीकांदर थाना को लिखित आवेदन दी। गोपीकांदर की थाना पुलिस हरकत में आकर जाँच पड़ताल एवं आरोपी को पकड़ने में जुट गई है।


