कुसुडीह में सड़क किनारे पेड़ से लटकता शव बरामद

May 06, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि।कुसुडीह में सड़क किनारे पेड़ से लटकता शव बरामदकुसुडीह में सड़क किनारे पेड़ से लटकता शव बरामदकुसुडीह में सड़क किनारे पेड़ से लटकता शव

कुसुडीह में सड़क किनारे पेड़ से लटकता शव बरामद

दुमका, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह में मंगलवार की शाम नगर थाना की पुलिस ने सड़क किनारे पेड़ से लटकता हुए एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक 32 साल का जोएल मुर्मू कुसुमडीह का रहने वाला है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शाम को स्थानीय लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो नगर थाना को सूचित किया। थाना प्रभारी अशोक राम पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ से लटकता हुआ उसका शव कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी ने पूछताछ के बाद बताया कि पति सोमवार की शाम बिना बताए घर से निकल गए।

देर शाम तक वापस नहीं आने पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शाम को लोगों ने फोन कर बताया कि पति का शव सड़क किनारे पेड़ से लटका हुआ है। जान देने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।