ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकापार्टी विरोधी कार्य करने पर प्रखंड सचिव निष्कासित

पार्टी विरोधी कार्य करने पर प्रखंड सचिव निष्कासित

सरैयाहाट। सरैयाहाट-चरकापाथर स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती पर...

पार्टी विरोधी कार्य करने पर प्रखंड सचिव निष्कासित
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाWed, 29 Jan 2020 02:28 AM
ऐप पर पढ़ें

सरैयाहाट-चरकापाथर स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही अगामी 2 फरवरी को दुमका में पार्टी का स्थापना दिवस को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। स्थापना दिवस पर सरैयाहाट से हजारों पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों का भाग लेने का संकल्प लिया गया। प्रखंड के सचिव हबीब अंसारी द्वारा पार्टी विरोधी कार्य करने व दूसरे पार्टी में शामिल होने पर उसे पार्टी से निष्कासित किया गया। बैठक में पार्टी के महासचिव विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार,मुर्तुजा अंसारी, अरुण कुमार मंडल, सुकलाल सोरेन,बनारसी यादव, राजेश चौधरी, राधाकांत कापरी, सीताराम मंडल, मुख्तार अंसारी, पोण्डा हांसदा, बिष्णु मंडल इत्यादि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें