लक्ष्य से काफी कम मिला आवास निर्माण कार्य, पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण व वेतन पर रोक
-बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लक्ष्य से काफी कम मिला आवास निर्माण कार्य, पंचायत सचिव को स्पष्टीकर

रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गरुवार को प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में आवास योजना को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान सालतोला एवं रंगालिया पंचायत में आवास निर्माण कार्य लक्ष्य से काफी कम पाया गया। आवास निर्माण में लापरवाही बरतने को लेकर संबंधित पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण के साथ वेतन भी स्थगित कर दी गई। जबकि बांसकुली, विलकांदी, धानभाषा, मोहलबोना एवं रंगालिया पंचायत में अधिक संख्या में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर संबंधित पंचायत सचिव को आवास निर्माण कार्य मे प्रगति लाने की सख्त निर्देश दी गई।
वहीं मनरेगा योजना के तहत वृन्दाबनी, रंगालिया, बांसकुली एवं आसनबनी पंचायत में योजना कार्य मे मजदूरों की भागीदारी काफी कम पाया गया। लिहाज संबंधित रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण करते हुए अगले आदेश तक के लिए मानदेय स्थगित कर दी गई। उक्त पंचायतों में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में एक जांच कमेटी की गठन कर दी गई। मनरेगा योजना के तहत प्रयेक गांव की जीआईएस मैपिंग की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कनीय अभियंता अजय कुमार साह का मैपिंग कार्य अत्यंत निराशाजनक पाए जाने पर कनीय अभियंता को सष्टीकरण करते हुए जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दी गई। बाल विकास परियोजना को लेकर किराए के मकान पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को नजदीक के विद्यालय में कमरा उपलब्ध कराने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच रिपोर्ट की मांग की गई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 6 की संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र को नजदीक के विद्यालय में कमरा उपलब्ध करा दी गई है। पंचायत सचिव को महीने के 12 तारीख को पंचायत स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत करने की सख्त निर्देश दी गई। बैठक में अंचल अधिकारी शांदा नुसरत, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रभारी कृषि पदाधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, सहायक अभियंता, सभी जेई, सभी पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक समेत अन्य मौजूद थे। फोटो-13दुमका-217, कैप्सन- प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक करते बीडीओ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




