राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 ने बांटा कंबल

Dec 13, 2025 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 द्वारा रानेश्वर बागतिपारा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ रूपम कुमारी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने वृद्ध जनों को कंबल वितरित किए और कॉलेज की इस पहल की सराहना की।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 ने बांटा कंबल

रानेश्वर , प्रतिनिधि। एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की और से शनिवार को गोद लिए गाँव रानेश्वर बागतिपारा मे इकाई 3 के कार्यक्रम पदाधिकारी सह दुमका नोडल पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी के द्वारा निजी स्तर पर कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे। उन्होंने वृद्ध, वृद्धा को कंबल वितरण किया। बीडीओ ने एनएसएस की इस पहल का काफी सराहना की और कॉलेज परिवार को उत्साहित किया। कंबल वितरण सिवा बागती, पुतुल बागती, कायन बागती, खोया बागती, सुखी बागती आदि वृद्ध जनों को किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।