नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज हांसदा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Mar 15, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुटोबेदिया मंडल में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज हांसदा का भव्य स्वागत किया। मनोज ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी और उन्होंने मंडल की संगठनात्मक स्थिति को बारीकी से समझा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से मंडल को नई दिशा देने का आश्वासन दिया।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज हांसदा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जामा। प्रखंड के चुटोबेदिया मंडल स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज हांसदा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बारी-बारी से माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी अरूण राय ने कहा कि मनोज हांसदा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की है और संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वहीं पूर्व अनुसूचित जनजाति मंडल महामंत्री दिलीप हांसदा ने कहा कि मनोज हांसदा पहले भाजपा चुटोबेदिया मंडल के महामंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, इसलिए वे मंडल की संगठनात्मक स्थिति को बारीकी से जानते हैं।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज हांसदा ने कहा कि पार्टी ने गरीब परिवार से आने वाले एक साधारण कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया है। इसके लिए उन्होंने भाजपा प्रदेश नेतृत्व और दुमका जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुटोबेदिया मंडल को नई दिशा देने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर नंदकिशोर राय, साधन गोरांग, दशरथ पंडित, परिमल सोरेन, सुनील बैन, गोनू राय, रामनारायण राय, पालू राय, राजेश ठाकुर, यमुना राय, सुनीराम सोरेन, अरूण राय, दिलीप हांसदा, सरोज यादव, जियालाल, सुनील हांसदा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।