2 अप्रैल को भाजपा निकालेगी मशाल जुलूस

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

झारखंड के हजारीबाग में नाबालिक से दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ भाजपा 2 अप्रैल को दुमका में मशाल जुलूस निकालेगी। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होकर विरोध करेंगे। यदि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो भाजपा 3 अप्रैल को दुमका बंद का आह्वान करेगी।

2 अप्रैल को भाजपा निकालेगी मशाल जुलूस

दुमका। झारखंड के हजारीबाग में नाबालिक से दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या की घटना के विरोध में भाजपा की ओर से 2 अप्रैल को दुमका जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसी क्रम में मुख्यालय में भी वीर कुंवर सिंह चौक से टीन बाजार चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस में पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने कहा कि इस जघन्य अपराध में सम्मिलित अपराधियों की गिरफ्तारी अगर जल्द नहीं होती है तो अगामी 3 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुमका बंद का आह्वान किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।