ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाममता साह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब-तलब किया

ममता साह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब-तलब किया

राज्य में हाल में सम्पन्न नगर निकाय चुनावों में बागी प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने वाले और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई करने का...

ममता साह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब-तलब किया
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 07 May 2018 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में हाल में सम्पन्न नगर निकाय चुनावों में बागी प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने वाले और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई करने का संकेत दिया है। दुमका नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी अमिता रक्षित के विरुद्ध ममता साह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा था। इस पार्टी ने गंभीरता से लिया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने ममता साह से स्पष्टीकरण पूछा है। ममता साह भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं और वे राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की सदस्य थी। भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में ममता साह ने पार्टी के विरूद्ध प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप पार्टी विरोधी कार्य किया है जिससे पार्टी की छवि खराब हुई है। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने इसे गंभीरता से लेते हुए ममता साह को एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष रखने का समय दिया है। उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें