विधेयक पास नहीं होना लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के लिए काला अध्याय : पिंटू अग्रवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। विधेयक पास नहीं होना लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के लिए काला अध्याय : पिंटू अग्रवालविधेयक पास नहीं होना लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के ल

विधेयक पास नहीं होना लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के लिए काला अध्याय : पिंटू अग्रवाल

दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने कहा कि कल का दिन लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के लिए एक काला अध्याय बनकर सामने आया है। यह केवल विधेयक का गिरना नहीं, बल्कि उस विश्वास का टूटना है जो देश की महिलाओं ने एक बेहतर और समान भागीदारी वाले भविष्य के लिए संजोया था। कहा महिलाओं को 33% आरक्षण देने से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए आवश्यक संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 का पारित न हो पाना केवल एक विधायी प्रक्रिया का रुकना नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों की आशाओं पर आघात है।

मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने कहा है कि दशकों से महिलाएं राजनीति और नीति-निर्माण में समान भागीदारी की प्रतीक्षा कर रही हैं। ऐसे में जब यह अवसर सामने आया, तब कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और सपा जैसे दलों द्वारा इसका विरोध करना और विधेयक के पारित न होने पर खुशी जताना, उनकी महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। 2029 आम चुनाव देश की नारी शक्ति इसका जवाब भी देगी।फोटो संख्या-10-पिंटू अग्रवाल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।