भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं : जिलाध्यक्ष
-भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की ओर से भाजपा की विकास यात्रा विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं

दुमका, प्रतिनिधि। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को पुराना भाजपा कार्यालय में पार्टी की ओर से भाजपा की विकास यात्रा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल व निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत करने में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त संकल्प है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग के साथ जुड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।वहीं
निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना देश में एक वैचारिक क्रांति के रूप में हुई थी, जिसका मूल उद्देश्य राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों को धरातल पर उतारना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संघर्ष और समर्पण के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। केंद्र में भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री जयसवाल, नीतू झा, अजय वर्मा, दीपांशु कोचग्ये, दिनेश सिंह, मनीष कुमार, रंजना उपाध्याय, रानी सिंह, दर्शन हेम्ब्रम, संतोष ढीवर, सुजीत यदुवंशी, फारूक अनवर, राजेश वर्मा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।फोटो संख्या-01-संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


