दुमका पहुंचते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत, तैयारी पूरी : विधायक
-25 जनवरी को दुमका के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंने पहुंचेंगें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू दुमका पहुंचते ही भाजपा प्रदे

दुमका, प्रतिनिधि। भाजपा के जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के आवास पर गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार मंडल की उपस्थति में बैठक हुई। बैठक में अगामी 25 जनवरी को दुमका के इंडोर स्टेडियम में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अदित्य साहु के आगमन की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के पूर्व चारो ओर झंडा, बैनर लगाए जाने, कार्यक्रम स्थाल पर कार्यकर्ताओं का महाजुटा हो इसे लेकर कार्यकर्ताओं के बीच संर्पक स्थापित करना सहित अन्य रणनिति पर चर्चा की गई। विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर दुमका के इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्वागत समारोह सह कार्यकर्ता मिलन समारोह को लेकर तैयारी करीब करीब पूरी कर ली गई है।
जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं जिले व संतालपरगना से कार्यकर्ता शामिल होंगें। विधायक देवेंद्र कुंवर ने मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार मंडल से अब तक हुई तैयारी को जानानने के बाद कई दिशा निर्देश भी दिए। जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार मंडल ने भी विधायक को कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी देते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने की बात कही। कहा 2000 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं का जुटान प्रदेश अध्यक्ष के दुमका आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर होगी। कहा कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यक्रर्ता को जिम्मेवारी दी गई है। ताकि तैयारी से जुड़ी सभी कार्यो को ससमय पूरा कर लिया जा सके। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मिथलेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो संख्या-01-नोनीहाट स्थित अपने आवास पर बैठक करते विधायक देवेंद्र कुंवर, मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार मंडल व अन्य --- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आगमन को लेकर सहारा मंडल भाजपा की बैठक आयोजित जरमुंडी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी सहारा मंडल इकाई द्वारा भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अदित्य साहु के 25 जनवरी को दुमका आगमन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष मुरली मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मंडल सह प्रभारी जय प्रकाश मंडल उपस्थित रहे। साथ ही मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और एकजुटता का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर सह प्रभारी जयप्रकाश मंडल, सहारा मंडल अध्यक्ष मुरलीधर मंडल, राजेन्द्र प्र० मंडल, उमाशंकर दास, मदन मोहन सेन, बंगाली पंडित, घनश्याम पंडित, कागजी कुमर, शंकर मिस्त्री, नंदकिशोर मंडल, लालगोविंद मंडल, बालदेव राय, राधा दास, इंद्रजीत कुमर, सुबोध मंडल, जागेश्वर माल, धपरु कुमर, प्रफुल मंडल, कंचन देवी, कुंदन देवी, गीता देवी, राजेश यादव, राजधर मरीक सहित अन्य मौजूद थे। फोटो22दुमका-208, कैप्सन-सहारा में बैठक करते भाजपाई

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




