ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाभाजपा जनजाति मोर्चा की रैली आज, सीएम आएंगे दुमका

भाजपा जनजाति मोर्चा की रैली आज, सीएम आएंगे दुमका

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का रविवार को दुमका में होने वाली रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री रघुवर दास दुमका आएंगे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से चलो गांव की ओर...

1/ 2भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का रविवार को दुमका में होने वाली रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री रघुवर दास दुमका आएंगे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से चलो गांव की ओर...
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का रविवार को दुमका में होने वाली रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री रघुवर दास दुमका आएंगे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से चलो गांव की ओर...
2/ 2भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का रविवार को दुमका में होने वाली रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री रघुवर दास दुमका आएंगे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से चलो गांव की ओर...
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 17 Dec 2017 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का रविवार को दुमका में होने वाली रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री रघुवर दास दुमका आएंगे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से चलो गांव की ओर कार्यक्रम की शुरुआत 15 नवम्बर को किया था जिसका समापन 17 दिसंबर को दुमका में हो रहा है।

यहां गांधी मैदान में भाजपा अजजा मोर्चा की ओर से रैली का आयोजन रखा गया है जिसे मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ,कई मंत्री और भाजपा के नेता संबोधित करेंगे। जनसभा में पूरे संताल परगना के आदिवासी कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक जुटेंगे। करीब 15 दिनों से कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। जनसभा की तैयारी पूरी हो चुकी है। दुमका गांधी मैदान के साथ ही पूरे शहर में भाजपा का बैनर और होर्डिंग लगाया गया है। शनिवार को कल्याण मंत्री डॉ.लुईस मरांडी ने गांधी मैदान पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। डॉ मरांडी ने कार्यक्रम की तैयारी में लगे भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल और पार्टी के जनजाति मोर्चा के स्थानीय नेताओं के साथ विमर्श भी किया।

विरोधियों की दूर हो जाएगी गलतफहमी: डॉ.लुईस मरांडी: पत्रकारों के साथ बातचीत में डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। डॉ मरांडी ने कहा कि विरोधी दलों के नेताओं की गलतफहमी दूर हो जाएगी जो यह समझते हैं कि जनजातीय समाज को हमने रजिस्ट्री करा लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें