
भाजपा ने किया पंडित जगदीश पांडे को सम्मानित
संक्षेप: काठीकुंड में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंडित जगदीश पांडे और दयाशंकर तिवारी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष ने उनके समाज सेवा के प्रति...
काठीकुंड, प्रतिनिधि। मंडल इकाई द्वारा गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन के नेतृत्व में बाबा दानीनाथ मंदिर प्रांगण में काठीकुंड के पंडित जगदीश पांडे को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही काठीकुंड तेलियाचक बाजार स्थित धर्म जागरण समन्वय के प्रान्त सह प्रयोजना प्रमुख सह बाल ज्ञान आश्रम विद्यालय के निर्देशक दयाशंकर तिवारी को अंग वस्त्र से सम्मनित किया गया। मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित जनों को संबोधित करते बताया कि सम्मानित सदस्यों ने समाज के प्रति अपने समर्पण व सेवा भाव से कार्य किया। जिसके लिए हम सभी उनका आभर वयक्त करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजू दत्ता, मिडिया प्रभारी बिनोद मंडल, ग्राम प्रधान सह मंडल उपाध्यक्ष शंभू पाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण शर्मा, गंगाधर पाल सहित सभी कर्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




