भाजपा का स्थापना दिवस पर कार्यकर्त्ताओं ने किया झंडोत्तोलन

Apr 07, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। भाजपा का स्थापना दिवस पर कार्यकर्त्ताओं ने किया झंडोत्तोलनभाजपा का स्थापना दिवस पर कार्यकर्त्ताओं ने किया झंडोत्तोलनभाजपा का स्थापना

भाजपा का स्थापना दिवस पर कार्यकर्त्ताओं ने किया झंडोत्तोलन

दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी दुमका नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय डंगालपाड़ा में भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम पर भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल द्वारा पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है,जो देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे संगठन को और सशक्त बनाने हेतु पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, पिंटू अग्रवाल, मनोज पहाड़िया, मनीष कुमार, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, संतोष पांडेय, दीप्तांशु कोचगवे, रानी सिंह,अजय गुप्ता, संतोष साह, रंजीत सिंह, जयंत साहा, ऋषिकेश गुप्ता, आनंद झा, सौरभ कुमार, रंजीत यादव, सागर साहनी, लोटन दास, ओम केसरी, सन्नी सिंह, प्रेम साह, श्याम साह, देवकांत यादव, संजय शास्त्री, मनोज पाठक, प्रेम साह, राणा मुखर्जी, अनुज केशरी, विक्की पाठक, आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।फोटो-6दुमका-204, कैप्सन-सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन करते भाजपा कार्यकर्त्ता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।