बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबा बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा कर आरती का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबा बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

जरमुंडी, प्रतिनिधि। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बाबा बासुकीनाथ धाम में नागेश ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ से अभीष्ट कामनाएं की। बाबा बासुकीनाथ के पुजारी दरबार में इससे पूर्व स्थानीय पांडा पुरोहितों ने उन्हें स्वस्तिवाचन पूर्वक भोलेनाथ की षोडशोपचार पूजा के लिए सकाम संकल्प करवाया। इस मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बाबा बासुकीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में भगवान नागेश्वर की षोडशोपचार पूजा अर्चना करने के बाद पुरोहितों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को माता पार्वती काली और राजराजेश्वरी पीतांबरा माता बगलामुखी के मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना करवाई।

पूजा समापन के दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा बासुकीनाथ की बृहद आरती भी की। इस क्रम में पुरोहितों ने बाबा बासुकीनाथ की आरती और स्तुति का सामुहिक गान भी किया। मुख्यमंत्री बिहार के आगमन पर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा की गई थी। पूजा-अर्चना समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से वन विभाग के विश्रामगृह में मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर बासुकीनाथ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बाबा बासुकीनाथ से बिहार और झारखंड के समुचित विकास के लिए प्रार्थना की।दोनों राज्य समृद्धि की ओर तेज कदमों से आगे बढ़ें इसके लिए कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बासुकीनाथ आगमन पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य अभिनंदन किया। बासुकीनाथ धाम पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों से उनका सम्मान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।