Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsBihar BDO Conducts Surprise Inspection of Development Schemes in Tengdhowa and Bara Panchayats
बीडीओ ने किया योजना का औचक निरीक्षण

बीडीओ ने किया योजना का औचक निरीक्षण

संक्षेप:

जामा जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक किशोर ने गुरुवार को टेंगधोवा और बारा पंचायत के गांवों का ओचक निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया और संबंधित...

Sep 11, 2025 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

जामा जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक किशोर ने गुरुवार को टेंगधोवा एवं बारा पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंच कर योजनाओं का ओचक निरीक्षण किया। इस दौरान टेंगधोवा पंचायत के बांदो गांव में मनरेगा योजना द्वारा संचालित मिट्टी मोहरम पथ, गाय शेड, आम बागवानी का निरीक्षण कर संबधित कर्मियों को दिशा निर्देश दिया। वहीं गायबथान गांव में अबुआ आवास, 15 वीं वित्त विभाग से निर्मित पुलिया एवं मनरेगा से मिट्टी मोहरम पथ का भी निरीक्षण किया। उसके पश्चात बारा पंचायत के करेला गांव के पहाड़ पर लगने वाला रास मेला को लेकर वहाँ के ग्रामीणों ने सीढ़ी बनाने की मांग किये थे इस पर बीडीओ पहुंच कर उक्त स्थल का मुआयना किये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर बीपीओ मनरेगा सीताराम मुर्मू, सहायक अभियंता गुजंन राज, कनीय अभियंता बिष्णु राज, पंचायत सचिव अवनीष कुमार, रोजगार सेवक जय कुमार आदि मौजूद थे।