Dumka News: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से फर्नीचर मिस्त्री की मौत
Dumka News: नोनीहाट, प्रतिनिधि।अज्ञात वाहन के चपेट में आने से फर्नीचर मिस्त्री की मौतअज्ञात वाहन के चपेट में आने से फर्नीचर मिस्त्री की मौतअज्ञात वाहन के चपेट में

Dumka News: नोनीहाट, प्रतिनिधि।अज्ञात वाहन के चपेट में आने से साइकिल सवार एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम की है। मृतक की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी परमेश्वर मिस्त्री (65) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 7 बजे जरमुंडी थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी परमेश्वर मिस्त्री (65) काम खत्म कर साइकिल से अपने घर महुआ जा रहा था।
घटना का विवरण
इसी क्रम में जरमुंडी थाना क्षेत्र के ही नोनीहाट-सुखजोरा पथ नाग मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक परमेश्वर मिस्त्री नोनीहाट के एक फर्नीचर दुकान में काम करता था। काम समाप्त कर साइकिल से अपना घर जा रहा था।
पुलिस कार्रवाई
इधर घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो लड़के और एक लड़की छोड़ गया है। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। मंगलवार को पोस्टर्माटम के बाद पुलिस शव को परिजनों को सुपुर्द करेगी। पुलिस वाहन की तालाश में जुट गई है।


