
बीडीओ ने किया बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ बैठक, दिए कई निर्देश
रामगढ़, प्रतिनिधि। बीडीओ ने किया बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ बैठक, दिए कई निर्देश बीडीओ ने किया बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ बैठक, दिए कई निर्देश बीडीओ ने किया
बीडीओ ने किया बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ बैठक, दिए कई निर्देश रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नियुक्त सभी 154 बीएलओ तथा संबंधित बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी मतदान केंद्र क्षेत्र अंतर्गत अनुभागवार नोशनल नंबर निर्धारण एवं सही आवंटन सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान प्रखंड निर्वाचन प्रभारी-सह-प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार द्वारा विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें नोशनल नंबर तय करने की प्रक्रिया, अनुभागवार सर्वेक्षण, वर्गीकरण, प्रविष्टियों की सटीकता तथा त्रुटिरहित फॉर्म-भराव से संबंधित दिशा-निर्देश शामिल थे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने यह स्पष्ट किया कि एसआइआर कार्य की गुणवत्ता एवं निष्पादन के लिए केवल बीएलओ ही नहीं, बल्कि बीएलओ पर्यवेक्षक भी पूर्ण उत्तरदायी रहेंगे। कहा पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करेंगे की उनके अधीन सभी बीएलओ सही ढंग से फील्ड सर्वे करें, नोशनल नंबर निर्धारण नियमों के अनुरूप हो, सभी प्रपत्र सुस्पष्ट, पूर्ण एवं प्रमाणिक हों तथा रिपोर्ट ससमय कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। बैठक का समापन इस निर्देश के साथ हुआ कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं समयबद्ध रूप से प्रस्तुत किए जाएं, ताकि प्रखंड स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हो सके। फोटो-9दुमका-206, कैप्सन-शुक्रवार को बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करते बीडीओ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




