बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के क्रम में पकड़ी कई गड़बड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

बीडीओ अजफर हसनैन ने पलासी 2 के आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। 27 नामांकित बच्चों में से केवल 11 उपस्थित थे। बच्चों को पोषण नहीं मिल रहा था और कई कुपोषित पाए गए। बीडीओ ने चिकित्सा टीम को भेजने का निर्देश दिया। विद्यालय में भी कई कमी पाई गई हैं।

बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के क्रम में पकड़ी कई गड़बड़ी

मसलिया, प्रतिनिधि। बीडीओ अजफर हसनैन ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के हारो रायडीह पंचायत अंतर्गत पलासी 2 गांव में आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय पलासी 2 का निरीक्षण किया । बीडीओ मसलिया ने निरीक्षण के क्रम में पाया की नामांकित 27 बच्चा में 11 बच्चे उपस्थित थे। बच्चे बिना आंगनबाड़ी के पोशाक एवं जूते में थे। निरीक्षण के दौरान पोषण सखी बिना सूचना के अनुपस्थित थी। आंगनबाड़ी के बच्चे ग्यारह बजकर पैतालीस मिनट तक खाने के लिए कुछ नहीं दिया गया।जबकि प्रतिदिन अंडा, सूजी एवं खिचड़ी देने का प्रावधान है।बीडीओ ने जब उपस्थिति पंजी देखा तो 24मार्च से बच्चों की उपस्थिति नहीं बनाया गया था।

वही पूर्व में 20 -21 बच्चों का उपस्थिति बनाया गया है। बच्चों से बातचीत में पता चला कि केंद्र में कई बच्चे कुपोषण का शिकार है ।मध्यान्ह भोजन में खिचड़ी बन रहा था। जिसमें केवल नाम मात्र के मसूर दाल डाला गया था। केंद्र में न तो अंडा था और न ही सूजी मौजूद था ।सेविका को केंद्र के समय सारणी के बारे में पूछे जाने पर बता नहीं पाई। वजन मशीन केंद्र में मौजूद नहीं था। खराब हो जाने की बात बताई गई। आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल एवं शौचालय उपलब्ध नहीं है। कई बच्चे में कुपोषण पाए जाने बीडीओ ने प्रभारी चिकित्सी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह को फोन कर तुरंत मेडिकल टीम भेजने के लिए कहा। कुछ समय पश्चाद् द हंस फाउंडेशन की टीम मेडिकल भेन के साथ आंगन बाड़ी केंद्र पहुंच कर जांच शुरू कर दिया।इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चे एवं ग्रामीण सहित कुल 44 जांच की गई। आवश्यक दवा का वितरण किया गया। जिसमें कई बच्चे का उम्र के हिसाब से शारीरिक विकास एवं वजन काफी कम पाया गया। मेडिकल टीम में डॉ कार्तिक सुमन, दिवाकर गुप्ता, सुर्दी पूर्ती,बीपीएम इंद्रजीत कुमार उपस्थित थे। वही बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय पलासी का निरीक्षण कर कई कमी को पकड़ा एवं प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह के अंदर सुधार कर लेने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।