बीडीओ ने आसनबनी पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण
रानेश्वर, प्रतिनिधि।बीडीओ ने आसनबनी पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण बीडीओ ने आसनबनी पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण बीडीओ ने आसनबनी पंचायत भवन का किया

बीडीओ ने आसनबनी पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण रानेश्वर, प्रतिनिधि।पंचायत दिवस के मौके पर गुरुवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने आसनबनी पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत मुख्यालय में पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, भीएलई आदि मौजूद पाया गया। पंचायत सचिवालय की मरम्मती एवं रंग रोगन कार्य की भी अवलोकन किया गया। पंचायत सचिवालय की निरीक्षण के बाद बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा आसनबनी गांव स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र पहुंचे एवं समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना तथा कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण किया।मौके पर कृषक पाठशाला में नव निर्मित बकरी फार्म, पोल्ट्री फार्म, बर्तक पालन, बर्मी कम्पोस्ट एवं बागवानी का भौतिक निरीक्षण किया।
विदित हो कि कृषक पाठशाला कृषक को कृषि संबन्धी विशेष जानकारी दी जाती है। यहां से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर किसान कृषि कार्य मे प्रयोग कर सके। मौके पर मनरेगा बीपीओ, जेई, जचिव समेत अन्य मौजूद थे।फोटो संख्या-05-पंचायत भवन का निरीक्षण करते बीडीओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


