बासुकीनाथ नगर पंचायत में होर्डिंग वसूली सहित तीन बंदोबस्ती निष्पादित
-बासुकीनाथ नपं में होर्डिंग शुल्क, जरमुंडी हाट एवं विभिन्न विवाह भवन, सामुदायिक भवन की बंदोबस्ती संपन्नबासुकीनाथ नगर पंचायत में होर्डिंग वसूली सहित ती

जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ नगर पंचायत सभागार में शनिवार को होर्डिंग शुल्क, जरमुंडी हाट वसूली एवं नपं क्षेत्र के विभिन्न विवाह भवन, सामुदायिक भवन की बंदोबस्ती खुली डाक बोली लगाकर संपन्न कराई गई। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत, नगर पंचायत प्रशासक सारजेन मरांडी उपस्थित थे। बता दें कि होर्डिंग शुल्क वसूली बंदोबस्ती के लिए 781000 रुपए के विरुद्ध रविंद्र चंद्र सिंह ने 13,01,500 रुपए की सर्वाधिक बोली लगाकर बंदोबस्ती अपने नाम किया। इसमें नीतू कुमारी ने 1301000 एवं अजय कृष्णा झा ने 1201,000 की बोली लगाई थी। दूसरी बन्दोस्ती नगर पंचायत बासुकीनाथ अंतर्गत जरमुंडी हाट वसूली बंदोबस्ती की हुई।
जिसमें 353000 की प्रारंभिक बोली के विरुद्ध डाकवक्ता सुमन देवी ने पांच लाख रुपए की सर्वाधिक बोली लगाकर डाक अपने नाम किया।इसमें दूसरे एवं तीसरे स्थान पर अवधेश कुमार यादव ने 471000 रुपए एवं नीतू कुमारी 416000 की बोली लगाई। जबकि तीसरी बंदोबस्ती नगर पंचायत बासुकीनाथ अंतर्गत सभी विवाह भवन एवं सामुदायिक भवन की बन्दोस्ती की हुई। जिसकी प्रारंभिक राशि 102100 से बोली प्रारंभ हुई। जिसके विरुद्ध डाक वक्ता अवधेश कुमार यादव ने 163000 रुपए की सर्वाधिक बोली लगाकर डाक अपने नाम किया। जबकि इसमें नीतू कुमारी ने 162500 रुपए एवं हिमांशु कुमार यादव ने 161500 रुपए की बोली लगाई थी।इस मौके पर मुख्य रूप से बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत एवं सभी वार्ड पार्षद सहित कार्यपालक पदाधिकारी सारजेन मरांडी, नगर प्रबंधक कुमारी प्रियंका, कनीय अभियंता पिंटू कुमार, राज कुमार मंडल, सुशांत मिश्र, संवेदक कुंदन झा, राजेश कुमार झा, सारंग बाबा, संजय कुमार झा, आनंद शंकर झा, दीपक राव, हर गोविंद मंडल, कार्यालय कर्मी आदित्य कुमार शर्मा, भास्कर पंडा, धीरज राव, कुन्दन पत्रलेख, दुर्गेश झा, सुदीन यादव एवं अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद थे।फोटो संख्या-04-बासुकीनाथ नगर पंचायत सभागार में बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


