ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकासड़क दुर्घटना में बांका का युवक गंभीर रूप से जख्मी

सड़क दुर्घटना में बांका का युवक गंभीर रूप से जख्मी

हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर बढ़ैत गांव के पास शनिवार की देर रात बाइक दुर्घटना में बांका के ककवारा गांव निवासी सत्यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।हंसडीहा पुलिस ने घायल युवक को सरैयाहाट सामुदायिक...

सड़क दुर्घटना में बांका का युवक गंभीर रूप से जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 20 Nov 2017 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर बढ़ैत गांव के पास शनिवार की देर रात बाइक दुर्घटना में बांका के ककवारा गांव निवासी सत्यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हंसडीहा पुलिस ने घायल युवक को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां से डॉक्टरों ने उसे दुमका रेफर कर दिया। दुमका स्वास्थ्य केंद्र में घंटों उपचार के बाद जब युवक को होश आया तो उसने पुलिस को अपने रिश्तेदारों के बारे में बताया। पुलिस ने सत्यम के परिजन को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही सत्यम के परिजन स्वास्थ्य केंद्र दुमका पहुंचे। सत्यम बाइक से अपने मित्र से मिलने बासुकीनाथ जा रहा था। बढ़ेत गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया चले गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सत्यम घायल हो गया।

एक माह में दर्जनों हादसे: हंसडीहा-दुमका मार्ग पर एक माह के अंदर दर्जनों गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। एक माह पूर्व बढ़ैत गांव के पास हंसडीहा बाजार के तीन नवयुवक की मौत हो गयी थी। एक माह के अंदर दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। इस तरह की घटना बार—बार होने के बाद भी पथ निर्माण विभाग के संवेदक का कोई ध्यान नहीं है।

गड्ढा खोदकर छोड़ा: मार्ग पर जगह-जगह नाला निर्माण कर नाले के मुंह पर धारदार छड़ निकालकर छोड़ दिया गया है। वहीं नाला बनने के बाद किए गये गड्डे को भी नहीं भरा गया है। जिससे अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें