पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग लेकर हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी

Jan 28, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

-दुमका जिला में बैंकों के कर्मियों के हड़ताल पर रहने से करीब 50-60 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित, दिन भर परेशान दिखे लोग पांच दिवसीय कार्य सप्ताह ला

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग लेकर हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग लेकर हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी -दुमका जिला में बैंकों के कर्मियों के हड़ताल पर रहने से करीब 50-60 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित, दिन भर परेशान दिखे लोग दुमका, प्रतिनिधि। दुमका में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर दुमका के सभी नेशनलाइज्ड बैंकों सहित अन्य बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण दुमका जिले में लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। एसबीआई मुख्य बाजार सहित सभी ब्रांचों में ताला लटका रहा।

वहीं वनांचल ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के अलावे अन्य कई बैंकों में ताला दिनभर लटका रहा। हड़ताल के कारण कारोबारियों एवं आम लोगों को काफी परेशानी हुई। कारोबारियों ने अपने रुपए बैंक में जमा नहीं कर पाए। बैंक के सामने सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। हड़ताल की खबर सुनने के बाद लोग धीरे-धीरे वापस घर की ओर लौट गए। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक बंद रहने के कारण जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट एवं अन्य बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं। बैंक बंद रहने से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए खाताधारकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे रीजनल सेक्रेटरी दुमका रीजन बिजय कुमार साह ने कहा कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सप्ताह में 5 दिन कार्य प्रणाली लागू कराने की मांग है। उनका कहना है कि लगातार छह दिन काम करने से उन पर काम का दबाव बढ़ रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर गंभीर हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। दुमका जिले में व्यवसाय पर हड़ताल का व्यापक असर पड़ा है। बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से दुमका जिले में लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। हड़ताल के वजह से बड़े व्यवसायी से लेकर छोटे कारोबारी तक परेशान हुए हैं। मुस्ताक अली अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज, दुमका फोटो संख्या-05-दुमका के एसबीई मुख्य ब्रांच के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी --- सरैयाहाट में बैक बंद रहने से लोग हुए परेशान सरैयाहाट/हंसडीहा, प्रतिनिधि। 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर सरैयाहाट में भी सभी बैंको में मंगलवार को ताला बंद रहा। बैंक बंद रहने से ग्राहको को काफी परेशान देखा गया। जरूरतमंद व दूरदराज से बैंक संबंधी कार्य व लेने देन के लिए 10 बजे से लोगों का बैंक आना शुरू हो गया। बैंक में ताला लगा देख ग्राहक आसपास पुछताछ कर वापस घर लौट गए। हालांकि बैंक का एटीएम शाखा खुला हुआ था। राष्ट्रीयकृत बैंकों के हड़ताल से दिनभर बैंकिंग कार्य प्रभावित हो गया। बैंकों में मंगलवार को दिन भर ताला लटका रहा। प्रखंड के शिकारीपाड़ा बरमसिया, सरसडंगाल स्टेट बैंक में ताला लगे रहने से ठप रहा। जिससे सरैयाहाट प्रखंड में करीब 50 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन कार्य प्रभावित रहा। फोटो संख्या-06-सरैयाहाट में बंद बैंक फोटो संख्या-07-हंसडीहा में बंद पड़ा बैंक --- दूर दराज से रानेश्वर बैंक के काम रहे पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा वापस रानेश्वर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीयकृत बैंक हड़ताल को लेकर ग्राहकों की लेनदेन का कार्य प्रवाहित रहा। इलाके के आसनबनी गांव स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, रघुनाथपुर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अलावे आसनबनी गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रानेश्वर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कुमीरदहा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा में सुबह से ही ताला लटका रहा। इस बीच बैंक परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। बैंक बंद रहने से जानकारी के अभाव में दूर दराज से बैंक के काम से आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। बैंक हड़ताल को लेकर इलाके लाखों रुपये की लेनदेन प्रभावित हुई है। फोटो संख्या-08-रघुनाथपुर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में लटका ताला ---- बैंक कर्मियों के हड़ताल से ग्राहकों को हुई परेशानी मसलिया/दलाही, प्रतिनिधि। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक मसलिया की शाखा में ताला लटका रहा। बैंक बंद रहने से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। हालांकि बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र अन्य दिनों की तरह खुला रहा। परंतु बैंक शाखा बंद रहने तथा एटीएम में कैश नहीं रहने के कारण ग्राहक सेवा केंद्र में भी दोपहर बारह बजे के बाद केश खत्म हो गया। जिस कारण दूर दराज से आने वाले बैंक उपभोक्ता को काफी परेशान देखा गया। राष्ट्रीयकृत बैंक हड़ताल को लेकर भारतीय स्टेट बैंक बासमता, ग्रामीण बैंक दलाही, गोल बंधा आदि बैंको में सुबह से बैंक में ताला लटका रहा। लेनदेन आदि कार्य के लिए आए ग्राहक बैंक में ताला लटका देखा बैरंग घर लौट गए। फोटो संख्या-09-मसलिया के दलाही में हड़ताल के बाद बैंक में लटका ताला

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;